Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बुमराह की मुंबई इंडियंस में वापसी, आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से जुड़े

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर रविवार को बुमराह की वापसी की खबर शेयर की है। टीम ने बुमराह की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जंगल का राजा अपने किंगडम में वापस आ गया है।'

06 Apr 2025

बुमराह की मुंबई इंडियंस में वापसी, आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से जुड़े

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं।माना जा रहा है कि बुमराह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को मुंबई इंडियंस से जुड़ गए।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर रविवार को बुमराह की वापसी की खबर शेयर की है। टीम ने बुमराह की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जंगल का राजा अपने किंगडम में वापस आ गया है।'

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक बुमराह महेला जयवर्धने के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस के सहयोगी स्टाफ के साथ समन्वय कर अपनी वापसी का कार्यक्रम तय करेंगे। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ के निचले हिस्से में परेशानी हुई थी। उसके बाद बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए थे। जनवरी से वह सीओई में ही रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे।

बुमराह के आने से मुंबई को मिलेगी मजबूती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला सोमवार शाम को खेला जाएगा। मुंबई की टीम चार में से एक जीत और तीन मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में इस समय 8वें पायदान पर है। बुमराह के आने से मुंबई इंडियंस को मजबूती मिलेगी। हालांकि आरसीबी के खिलाफ कल होने वाले मैच में बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस बारे में अभी भी कोई निश्चित नहीं है लेकिन इतना जरूर है उनकी वापसी से मुम्बई के फैंस जरूर उत्साहित होंगे।

2013 में आईपीएल में डेब्‍यू करने के बाद से बुमराह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 133 मैचों में 165 विकेट लिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बुमराह की मुंबई इंडियंस में वापसी, आरसीबी के खिलाफ मुकाबले स
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर रविवार को बुमराह की वापसी की खबर शेयर की है। टीम ने बुमराह की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News