Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंबई इंडियंस ने दो बार डब्ल्यूपीएल जिताने वाली कोच चार्लोट एडवर्ड्स से नाता तोड़ा

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को एक भावुक संदेश के साथ उनके विदा होने की पुष्टि की। फ्रेंचाइज़ी ने कहा,"चार्लोट एडवर्ड्स, जिन्होंने तीन सीज़न में टीम को दो डब्ल्यूपीएल खिताब दिलाए,उन्हें #वनफैमिलीऔर उनकी टीम की खिलाड़ी हमेशा याद करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और उनमें आत्मविश्वास भरकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार किया।"

07 Apr 2025

मुंबई इंडियंस ने दो बार डब्ल्यूपीएल जिताने वाली कोच चार्लोट एडवर्ड्स से नाता तोड़ा

मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दो बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाली हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स अब इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की मुख्य कोच बन गई हैं। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस से अपने सफल सफर को विराम दे दिया है।

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को एक भावुक संदेश के साथ उनके विदा होने की पुष्टि की। फ्रेंचाइज़ी ने कहा,"चार्लोट एडवर्ड्स, जिन्होंने तीन सीज़न में टीम को दो डब्ल्यूपीएल खिताब दिलाए,उन्हें #वनफैमिलीऔर उनकी टीम की खिलाड़ी हमेशा याद करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और उनमें आत्मविश्वास भरकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार किया।"

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा,"चार्लोट एडवर्ड्स एक ऐसी नेता रही हैं जिनके लिए #वनफैमिली के सभी सदस्य अत्यंत सम्मान और प्रशंसा रखते हैं। तीन वर्षों में दो खिताब जीतना,खिलाड़ियों को निखारना और मुंबई की विरासत को आगे ले जाना उनके योगदान की मिसाल है। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उनके योगदान के लिए आभारी हैं।"

चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं। उन्होंने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 300 से ज़्यादा मुकाबलों में हिस्सा लिया, 10,273 रन बनाए, 13 शतक जड़े, दो वर्ल्ड कप जीते और पांच बार एशेज सीरीज़ में टीम को विजेता बनाया।

वर्ष 2017 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में भी शानदार सफलता हासिल की। सदर्न वाइपर्स, सदर्न ब्रेव, सिडनी सिक्सर्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के साथ उनका कोचिंग रिकॉर्ड शानदार रहा है।

चार्लोट एडवर्ड्स ने इंग्लैंड महिला टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी जॉन लुईस की जगह संभाली है, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16-0 की करारी हार के बाद पद से हटाया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई इंडियंस ने दो बार डब्ल्यूपीएल जिताने वाली कोच चार्लोट
मुंबई इंडियंस ने सोमवार को एक भावुक संदेश के साथ उनके विदा होने की पुष्टि की। फ्रेंचाइज़ी ने कहा,"चार्लोट एडवर्ड्स, जिन्होंने तीन सीज़न में टीम को दो डब्ल्यूपीए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News