Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

तृणमूल के वरिष्ठ सांसद की हरकत से नाराज़ महिला सांसद, ममता बनर्जी को भेजा पत्र

विवाद बढ़ने पर व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा, अभिषेक बनर्जी को भी भेजी चिट्ठी
 

08 Apr 2025

तृणमूल के वरिष्ठ सांसद की हरकत से नाराज़ महिला सांसद, ममता बनर्जी को भेजा पत्र

तृणमूल कांग्रेस में एक बार फिर अंदरुनी कलह सामने आई है। पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद के व्यवहार से आहत होकर महिला सांसद ने तृणमूल की चेयरपर्सन ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप से भी खुद को अलग कर लिया। चिट्ठी की प्रतिलिपि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी भेजी गई है।

सूत्रों के अनुसार, मामले ने इतना तूल पकड़ लिया है कि अब ममता बनर्जी को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। हालांकि, अब तक तृणमूल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पूरा विवाद पिछले शुक्रवार को शुरू हुआ। उस दिन तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल 'भूतिया वोटर' के मुद्दे पर चुनाव आयोग गया था। आरोप है कि जमा किए गए ज्ञापन में महिला सांसद का नाम नहीं था, फिर भी उन्हें प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने के लिए कहा गया।

बाद में उनका नाम हाथ से जोड़ दिया गया। इसी दौरान वरिष्ठ सांसद ने महिला सांसद पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। उनकी लगातार कटाक्ष और टिप्पणियों से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति यहां तक पहुंच गई कि महिला सांसद ने आयोग परिसर के बाहर तैनात केंद्रीय बलों के जवानों से वरिष्ठ सांसद को गिरफ्तार करने की मांग कर दी। बाद में अन्य नेताओं ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

इस घटना के बाद तृणमूल के व्हाट्सऐप ग्रुप में भी विवाद भड़क उठा। आरोप है कि वरिष्ठ सांसद ने महिला सांसद पर लगातार हमला किया। कभी उन्हें 'अप्रासंगिक ड्रामा क्वीन' कहा, तो कभी 'वरसेटाइल इंटरनेशनल लेडी' और 'इंटरनेशनल ब्रेव लेडी' जैसे तंज कसे।

इस बीच, एक नये लेकिन अनुभवी सांसद ने महिला सांसद के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने वरिष्ठ नेता को ममता बनर्जी के सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत की याद दिलाई।

इस पर वरिष्ठ सांसद और भड़क गए। उन्होंने नये सांसद पर भी हमला बोला। पुराने दल से निकाले जाने का ताना मारा और धमकी दी कि उनके संसदीय क्षेत्र में जाकर उनके 'कारनामे' उजागर करेंगे।

लगातार अपमानजनक टिप्पणियों से आहत होकर महिला सांसद ने व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना का ब्यौरा ममता बनर्जी को पत्र लिखकर दिया। अभिषेक बनर्जी को भी इसकी जानकारी भेजी गई है।

सूत्रों का कहना है कि मामला गंभीर रूप से पार्टी के भीतर तनाव पैदा कर सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाराज महिला सांसदों ने ममता बनर्जी को पत्र भेजा
विवाद बढ़ने पर व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा, अभिषेक बनर्जी को भी भेजी चिट्ठी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News