Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

हनुमान जयंती रैली के लिए अनुमति की मांग को लेकर बंगाल भाजपा हाई कोर्ट पहुंची

अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस पर बुधवार को सुनवाई होने की संभावना है

08 Apr 2025

हनुमान जयंती रैली के लिए अनुमति की मांग को लेकर बंगाल भाजपा हाई कोर्ट पहुंची

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा ने आगामी 12 अप्रैल को कोलकाता में हनुमान जयंती के अवसर पर रैली आयोजित करने के लिए अनुमति मांगते हुए मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के एकल पीठ का दरवाजा खटखटाया।
भाजपा की ओर से न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि रैली के आयोजन के लिए कुछ समय पूर्व कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
भाजपा के प्रस्ताव के अनुसार यह रैली 12 अप्रैल को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक मध्य कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित की जानी है। अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस पर बुधवार को सुनवाई होने की संभावना है।
गौरतलब है कि हाल ही में राम नवमी (छह अप्रैल) के अवसर पर भी कुछ आयोजकों को जुलूस निकालने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ी थी। अदालत की अनुमति के बाद कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में दो राम नवमी जुलूस संपन्न हुए थे।
भाजपा प्रदेश इकाई का आरोप है कि जब भी किसी हिंदू धार्मिक त्योहार या विपक्षी दलों के सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, तो पुलिस अनुमति देने में टालमटोल करती है या फिर पूरी तरह से चुप्पी साध लेती है।
भाजपा के एक राज्य समिति सदस्य ने कहा कि चाहे हिंदू धार्मिक त्योहार से संबंधित कोई कार्यक्रम हो या विपक्षी दलों का कोई सार्वजनिक आयोजन, हर बार पुलिस द्वारा अनुमति न देने पर हमें हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।
राम नवमी के अवसर पर छह अप्रैल को राज्य के कई इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इन सुरक्षा तैयारियों का उपहास उड़ाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा था।
दोनों नेताओं ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल हिंदू धार्मिक आयोजनों के समय ही अनावश्यक डर का माहौल बनाती है और अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त के साथ-साथ कड़े प्रतिबंध लगाती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रैली की अनुमति की मांग को लेकर बंगाल भाजपा हाईकोर्ट पहुंची
अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस पर बुधवार को सुनवाई होने की संभावना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News