Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढही, 79 की मौत, 155 घायल, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढही, 79 की मौत, 155 घायल, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

09 Apr 2025

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढही, 79 की मौत, 155 घायल, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो ( नेशनल डिस्ट्रिक्ट ) में मंगलवार सुबह एक नाइट क्लब की छत ढह जाने से कम से कम 79 लोगों की जान चली गई। इस क्लब का नाम जेट सेट है। यह हादसा गायिका रूबी पेरेज की प्रस्तुति (संगीत कार्यक्रम) के दौरान हुआ। मृतकों में 59 वर्षीय पेरेज के अलावा मेजर लीग बेसबॉल के पूर्व पिचर ऑक्टेवियो डोटेल, पूर्व खिलाड़ी टोनी ब्लैंको और मोंटेक्रिस्टी प्रांत के गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। शोक में डूबे इस गणराज्य में हुए हादसे में 155 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, डोमिनिकन गणराज्य उत्तर अमेरिका महाद्वीप में एक कैरिबियाई देश है। डोमिनिकन गणराज्य की आपातकालीन सेवा ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। छत गिरने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। आपातकालीन सेवाओं के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल जुआन मैनुअल मेंडेज ने मंगलवार देररात संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक 79 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।155 बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डोमिनिकन गणराज्य पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कहा कि अभी भी मलबे में लोगों की तलाश की जा रही है। लेकिन मलबे में दबे लोगों के जीवित बचने की संभावना क्षीण हो गई है।

राष्ट्रपति लुइस एबिनेडर ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मोंटेक्रिस्टी प्रांत के गवर्नर नेल्सी क्रूज भी इस हादसे में मारे गए संस्कृति मंत्री रॉबर्टो एंजेल साल्सेडो ने हादसे पर गहरी शोक संवेदना जताई है। डोमिनिकन गणराज्य से वैश्विक संगीत सितारे जुआन लुइस गुएरा, प्यूर्टो रिको से डैडी यांकी और प्यूर्टो रिकान विरासत वाले न्यू यॉर्कर मार्क एंथनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। सैंटो डोमिंगो की मेयर कैरोलिना मेजिया डे गैरिगो ने एक्स पर लिखा कि हमारा शहर जेट सेट नाइट क्लब में हुई एक भयानक त्रासदी से जाग उठा है। मेरी गहरी संवेदना उन परिवारों के साथ है जो अभी भी अपने प्रियजनों की सलामती की खबर का इंतजार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढही
डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढही, 79 की मौत, 155 घायल, तीन दिन का राष्ट्रीय शोक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News