Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सदस्य ताज हैदर का 83 वर्ष की आयु में निधन

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता और सीनेटर ताज हैदर का मंगलवार को कराची में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया

09 Apr 2025

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सदस्य ताज हैदर का 83 वर्ष की आयु में निधन

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता और सीनेटर ताज हैदर का मंगलवार को कराची में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की। परिवार ने बयान में कहा कि हैदर का कराची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। आज मस्जिद-ओ-इमामबरगाह यासरब, फेज 4, डिफेंस सोसाइटी, कराची में जुहरैन की नमाज के बाद उनकी अंतिम नमाज अदा की जाएगी। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने वरिष्ठ पीपीपी नेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जियो न्यूज ने उनकी पत्नी के हवाले से यह खबर दी है। पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पार्टी के केंद्रीय महासचिव ताज हैदर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सिंध प्रांत के पीपीपी महासचिव वकार मेहदी ने भी शोक संवेदना जताई है। मेहदी ने कहा कि वे पीपीपी के संस्थापक सदस्य थे। उनका जन्म 08 मार्च, 1942 को भारत के राजस्थान में कोटा में हुआ था। विभाजन के बाद परिवार पाकिस्तान चला आया। उन्होंने कराची के रंचोर लाइंस स्थित सरकारी हाईस्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह ललित कला की दुनिया में आए। टेलीविजन के धारावाहिकों के लिए कहानियां लिखीं। विभिन्न समाचार पत्रों के लिए विचारोत्तेजक स्तंभ भी लिखे। अपने स्वयं के धारावाहिक अबला पा में अभिनय किया।

हैदर ने राजनीतिक यात्रा 1967 में शुरू की। वह पीपीपी में शामिल हो गए।पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके राजनीतिक, सामाजिक और साहित्यिक योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। लोकतंत्र के लिए उनका आजीवन संघर्ष और बलिदान भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। कराची प्रेस क्लब के अध्यक्ष फाजिल जमीली ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सच्चे कॉमरेड और समर्पित डेमोक्रेट को आखिरी सलाम। हैदर को वैज्ञान क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए 2012 में सितारा-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया। उन्हें 2006 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरियल लेखक के लिए 13वां पीटीवी पुरस्कार भी मिला।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सदस्य ताज हैदर का 83 वर
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता और सीनेटर ताज हैदर का मंगलवार को कराची में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News