Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन, फिल्मी दुनिया में शोक की लहर

सलीम अख्तर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। 'फूल और अंगारे' और 'कयामत' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदान था। इसके अलावा उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का निर्माण कर रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया।

09 Apr 2025

मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन, फिल्मी दुनिया में शोक की लहर

भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि उनकी पत्नी शमा अख्तर ने की है। सलीम अख्तर के परिवार में उनकी पत्नी शमा और बेटा समद अख्तर हैं। सलीम अख्तर का फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कई सितारों को मंच दिया और बॉलीवुड को यादगार फिल्में दीं। उनके निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

सलीम अख्तर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। 'फूल और अंगारे' और 'कयामत' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदान था। इसके अलावा उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का निर्माण कर रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया। इसके अलावा सलीम ने फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से तमन्ना का हिंदी सिनेमा से दर्शन करवाए थे।। सलीम अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में बहुमूल्य योगदान दिया।

सलीम का निधन 8 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने सलीम को श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के साक्षी और कई गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण करने वाले सलीम के निधन पर कलाकारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को दोपहर 1:30 बजे इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मशहूर फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन, फिल्मी दुनिया में श
सलीम अख्तर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। 'फूल और अंगारे' और 'कयामत' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News