Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'केसरी-2' में अक्षय कुमार का दमदार लुक आया सामने

गहरी गंभीरता और संजीदगी से भरा उनका यह रूप पहले कभी नहीं देखा गया। फैंस न केवल उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि फिल्म को लेकर उनका उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। 'केसरी: चैप्टर 2' एक ऐसी फिल्म है, जो इतिहास के एक अहम अध्याय को परदे पर जीवंत करने जा रही है।

09 Apr 2025

'केसरी-2' में अक्षय कुमार का दमदार लुक आया सामने

अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने को तैयार हैं। वह जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ में नजर आएंगे, जो इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस बार फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसे दिल दहला देने वाले ऐतिहासिक हादसे पर आधारित है। फिल्म में अक्षय वरिष्ठ वकील सी. शंकरन नायक के किरदार में नजर आएंगे, जो उस समय न्याय के लिए आवाज़ उठाने वाले एक साहसी और जुझारू वकील थे। अब फिल्म से अक्षय का नया लुक सामने आ गया है, जिसने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है। गहरी गंभीरता और संजीदगी से भरा उनका यह रूप पहले कभी नहीं देखा गया। फैंस न केवल उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि फिल्म को लेकर उनका उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। 'केसरी: चैप्टर 2' एक ऐसी फिल्म है, जो इतिहास के एक अहम अध्याय को परदे पर जीवंत करने जा रही है।

अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' को लेकर एक दमदार बयान शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "यह कोई पोशाक नहीं है। यह प्रतीक है - परंपरा का, प्रतिरोध का, सत्य का, मेरे राष्ट्र का। सी. शंकरन नायर ने हथियार से लड़ाई नहीं की। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य से कानून के जरिए लड़ाई लड़ी। हम आपके लिए वह अदालती मुकदमा लेकर आ रहे हैं, जो आपने कभी पाठ्यपुस्तकों में नहीं पढ़ा।"

यह बयान फिल्म के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा रहा है, क्योंकि यह सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि न्याय और साहस की एक अनसुनी दास्तान को सामने लाने वाला है। 'केसरी 2' को 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अक्षय के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म न सिर्फ भावनाओं को झकझोरेगी, बल्कि ऐतिहासिक तथ्यों पर भी नई रोशनी डालेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Akshay Kumar's powerful look revealed in 'Kesari-2'
गहरी गंभीरता और संजीदगी से भरा उनका यह रूप पहले कभी नहीं देखा गया। फैंस न केवल उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि फिल्म को लेकर उनका उत्साह भी बढ़ता जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News