Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बीएसएफ जवानों के साथ सनी देओल ने किया डांस

इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी में डूब गए हैं और कमेंट्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सनी का ये अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वो सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी एंटरटेनमेंट का पावरहाउस हैं।

10 Apr 2025

बीएसएफ जवानों के साथ सनी देओल ने किया डांस

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की रिलीज के जश्न में अब एक मनोरंजक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के आइकॉनिक गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर जोशीले अंदाज में थिरकते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सनी देओल का वही पुराना जबरदस्त एनर्जी वाला अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने उन्हें एक्शन और देसी हीरो के रूप में पहचान दिलाई थी। इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी में डूब गए हैं और कमेंट्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सनी का ये अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वो सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी एंटरटेनमेंट का पावरहाउस हैं।

दिल को छू लेने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएसएफ के जवान 'मैं निकला गड्डी लेके' गाना गा रहे हैं, और सनी देओल पूरे जोश के साथ उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। जवानों के बीच सनी का ये जज्बा और जोश देखकर माहौल पूरी तरह देशभक्ति और उत्साह से भर गया। असल में, 'जाट' की रिलीज के बाद सनी देओल राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे, जहां उन्होंने तनोट माता मंदिर में दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ कैंप का दौरा किया और वहां तैनात जवानों से मुलाकात की।

सनी ने न सिर्फ जवानों के साथ वक्त बिताया, बल्कि उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, और जब 'गदर' का फेमस गाना बजा, तो सनी खुद को रोक नहीं पाए और जवानों के साथ झूमने लगे। इस वीडियो को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, "रियल हीरो रील हीरो के साथ!", "देशभक्त सनी पाजी को सलाम", "बीएसएफ के साथ ऐसा कनेक्शन बहुत कम सितारों में देखने को मिलता है।" सनी देओल का ये अंदाज़ फिर से लोगों को ये याद दिला गया कि वो सिर्फ सिनेमा के नहीं, दिलों के भी हीरो हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीएसएफ जवानों के साथ सनी देओल ने किया डांस
इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी में डूब गए हैं और कमेंट्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सनी का ये अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वो सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News