Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कपिल शर्मा का शॉकिंग बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस रह गए दंग

कपिल शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए और इस बार उनका बदला-बदला अंदाज़ देखकर हर कोई चौंक गया।

10 Apr 2025

कपिल शर्मा का शॉकिंग बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस रह गए दंग

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद वह चर्चा का विषय बन गए हैं। कपिल शर्मा इस वीडियो में काफी पतले नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान हैं। वीडियो में वह बहुत स्लिम और फिट दिख रहे हैं। उनका नया लुक देखकर फैंस भी हैरान हैं, क्योंकि यह लुक करण जौहर के लुक के कुछ दिन बाद ही सामने आया है।

कपिल शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए और इस बार उनका बदला-बदला अंदाज़ देखकर हर कोई चौंक गया। मशहूर कॉमेडियन ने काफी वजन घटा लिया है, और उनका ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एयरपोर्ट पर कपिल को ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट में देखा गया, जिसमें वो बेहद स्मार्ट और फिट नजर आ रहे थे। उनका यह नया अवतार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग न सिर्फ उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि यह जानने के लिए भी उत्साहित हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कमाल कैसे किया। कपिल शर्मा का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कपिल लॉकडाउन के बाद से ही अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 2020 में एक शूटिंग के दौरान कपिल शर्मा ने बताया था कि उन्होंने करीब 11 किलो वजन कम किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। पोस्टर में कपिल का अंदाज हमेशा की तरह मस्तीभरा और कंफ्यूज्ड नजर आ रहा है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं और कपिल के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस यह भी मान रहे हैं कि इस बार वह कुछ नया और अलग लेकर आ रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कपिल शर्मा का शॉकिंग बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस रह गए दंग
कपिल शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए और इस बार उनका बदला-बदला अंदाज़ देखकर हर कोई चौंक गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News