Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार, 26 अप्रैल से खेले जाएँगे पांच मुकाबले

दौरे की शुरुआत 26 और 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बैक-टू-बैक मैचों से होगी। इसके बाद भारतीय टीम 1, 3 और 4 मई को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ उतरेगी। ये सभी मुकाबले पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

10 Apr 2025

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार, 26 अप्रैल से खेले जाएँगे पांच मुकाबले

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम 26 अप्रैल से शुरू होने जा रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरे के दौरान भारत पांच मैच खेलेगा, जिनमें दो मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होंगे, जबकि तीन मैच वर्ल्ड नंबर-5 ऑस्ट्रेलिया सीनियर टीम से होंगे।

दौरे की शुरुआत 26 और 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बैक-टू-बैक मैचों से होगी। इसके बाद भारतीय टीम 1, 3 और 4 मई को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ उतरेगी। ये सभी मुकाबले पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय महिला टीम फिलहाल 9वें स्थान पर है और हाल ही में भुवनेश्वर में वर्ल्ड नंबर-1 नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-2 ड्रॉ और शूटआउट में जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बुलंद है। यह प्रदर्शन एफआईएच प्रो लीग के होम लेग का शानदार अंत रहा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीते मुकाबलों में भारत का मनोबल बढ़ा

पिछली बार जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें आमने-सामने आई थीं, तब भारत ने प्रो लीग 2023-24 में 1-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं, टोक्यो ओलंपिक्स 2021 में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था, लेकिन शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया विजेता रहा था।

इतिहास की बात करें तो 2013 के बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच 16 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 10 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है, जबकि भारत ने 3 मैच जीते हैं और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने इस दौरे को टीम की तैयारियों के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा, “यह दौरा यूरोप में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के अगले चरण की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमारे खिलाड़ियों की परीक्षा लेगा और यह जानने का मौका देगा कि हम कहां खड़े हैं।”

उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में हमने दिखाया है कि हम ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ बराबरी की टक्कर दे सकते हैं। टीम इस समय बेंगलुरु में चल रहे कैंप में कड़ी मेहनत कर रही है और रणनीति को धार देने पर फोकस है।”

भारतीय महिला हॉकी टीम अब इस दौरे के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है, ताकि जून में शुरू हो रहे एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में दमदार प्रदर्शन कर सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार, 26 अप्र
दौरे की शुरुआत 26 और 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बैक-टू-बैक मैचों से होगी। इसके बाद भारतीय टीम 1, 3 और 4 मई को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ उतरेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News