Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

महंगे गिफ्ट नहीं देने पर गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, खुन्नस में युवक ने भिजवाए कैश ऑन डिलिवरी वाले 300 ऑर्डर

पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तारी के बाद साल्ट लेक कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई

10 Apr 2025

महंगे गिफ्ट नहीं देने पर गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, खुन्नस में युवक ने भिजवाए कैश ऑन डिलिवरी वाले 300 ऑर्डर

कोलकाता। गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद एक युवक ने खुन्नस निकालने के लिए ऐसा काम किया कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड जीना हराम हो गया। युवक का कहना है कि महंगे गिफ्ट नहीं देने कारण लड़की ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। 
इसके बाद प्यार में चोट खाए आशिक ने गर्लफ्रेंड के घर कैश ऑन डिलिवरी वाले ऑर्डर भिजवाने शुरू किए। चार महीने में उसने अमेजन और फ्लिपकार्ट से 300 ऑर्डर बुक किया। हर बार गर्लफ्रेंड पार्सल लौटाती रही। अंत में दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों ने युवती को ब्लैकलिस्ट कर दिया। एक्स बॉयफ्रेंड की हरकतों से तंग आकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी। कोलकाता में एक नेशनल बैंक के लेक टाउन ब्रांच में करने वाली युवती नादिया जिले में रहने वाले एक युवक के साथ कई साल तक रिलेशनशिप में रही। कुछ महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एक्स बॉयफ्रेंड ने अजीब तरीके से परेशान करना शुरू किया। उसने पिछले नवंबर से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के जरिये युवती के घर के पते पर थोक भाव में पार्सल बुकिंग शुरू कर दी। हर ऑर्डर कैश ऑन डिलिवरी था, जिसे लड़की बार-बार लौटाती रही। 
पुलिस के मुताबिक, युवक ने करीब 300 सीओडी ऑर्डर उसके घर पर भिजवाए। बार-बार पार्सल रिटर्न होने पर ई-कॉमर्स कंपनियों ने युवती को ब्लॉक कर दिया। युवती की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बुकिंग करने वाला उसका एक्स बॉयफ्रेंड सुमन सिकदर है। पुलिस ने आरोपी से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो माजरा समझ में आया। आरोपी सुमन ने बताया कि उसने बदला लेने के लिए नए-नए नंबरों से मैसेज कर लड़की को परेशान किया था। गर्लफ्रेंड को ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी पसंद था और वह आए दिन उससे महंगे गिफ्ट की डिमांड करती थी। जब वह युवती की डिमांड पूरी करने लायक नहीं बचा तो गर्लफ्रेंड ने रिश्ते तोड़ लिए। युवती को सबक सिखाने के लिए उसने उसकी पसंद का रास्ता चुन लिया, ताकि उसे पता चले कि महंगे प्रोडक्ट खरीदने में कितना खर्च होता है? 
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि नवंबर में उसने कैश ऑन डिलवरी वाले मोबाइल फोन, टैबलेट समेत कई गिफ्ट भेजे। फरवरी में उसने वैलेंटाइन वीक के दौरान हर दिन अलग-अलग प्रोडक्ट भी उसके घर के पते पर बुक कर दिया। यह सिलसिला मार्च तक चलता रहा। जब अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों ने उसे ब्लॉक कर दिया तब वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तारी के बाद साल्ट लेक कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महंगे गिफ्ट नहीं देने पर गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप
पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तारी के बाद साल्ट लेक कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News