Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजारहाट में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

पुलिस राजारहाट थाने में इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है

11 Apr 2025

राजारहाट में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजारहाट इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का रक्तरंजित शव उसके घर से बरामद किया गया। घटना राजारहाट के वैदिक विलेज आवास परिसर की है। मृतका की पहचान देवयानी मजूमदार (58) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके बेटे सौमिक मजूमदार को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह है कि सौमिक ने ही अपनी मां की हत्या की है, हालांकि आरोपित ने इस आरोप से इनकार किया है।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि देवयानी मजूमदार अपने फ्लैट में रक्तरंजित फर्श पर पड़ी हुई हैं। पास में एक धारदार हथियार भी पड़ा था। सूचना मिलते ही राजारहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेक्जोआनी अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के गले पर गहरे घाव के निशान हैं। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की गई। घटनास्थल से बरामद चाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने देवयानी के बेटे सौमिक मजूमदार को गिरफ्तार किया है। हालांकि सौमिक ने खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि मैंने मां को नहीं मारा। सुबह उठने पर मैंने उन्हें इस हालत में देखा।
जानकारी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले सौमिक ने अपनी नौकरी खो दी थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। पुलिस का शक है कि इन्हीं विवादों के चलते सौमिक ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस राजारहाट थाने में इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजारहाट में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, गिरफ्तार
पुलिस राजारहाट थाने में इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News