Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने पहले दिन कमाए सिर्फ 9.50 करोड़ रुपये

फिल्म 'जाट' की चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म 'जाट' की कहानी और दमदार एक्शन सीन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि इस फिल्म को परिवार के साथ देखा जा सकता है, लेकिन इतनी प्रशंसा के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

11 Apr 2025

सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने पहले दिन कमाए सिर्फ 9.50 करोड़ रुपये

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' गुरुवार 10 अप्रैल को रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म 'जाट' की चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म 'जाट' की कहानी और दमदार एक्शन सीन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि इस फिल्म को परिवार के साथ देखा जा सकता है, लेकिन इतनी प्रशंसा के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म 'जाट' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने पर कई जगह प्रशंसक फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़े। कुछ स्थानों पर फिल्म देखने आए दर्शक ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते नजर आए। 'जाट' को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज था। चूंकि महावीर जयंती की छुट्टी थी, इसलिए उम्मीद थी कि यह फिल्म अच्छी शुरुआत करेगी। हालांकि, पहले दिन कमाई के मामले में सनी देओल की 'जट' सलमान खान की 'सिकंदर' से पीछे रह गई।

'जाट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनइंडस्ट्री ट्रैकर सैकनीलक की रिपोर्ट के अनुसार गोपीचंद माली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाट' ने पहले दिन सिर्फ 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म 'जाट' का बजट 100 करोड़ रुपये है। 'गदर 2' के दो साल बाद सनी देओल इस एक्शन-मसाला फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौटे हैं। 'गदर-2' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, प्रशंसक सनी देओल को 'जाट' में देखने के लिए काफी उत्साहित थे।

फिल्म 'जाट' के बारे मेंफिल्म 'जाट' एक एक्शन मनोरंजक फिल्म है और इसमें अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। सनी के साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। फैन्स को उम्मीद है कि 'गदर-2' के बाद सनी देओल की फिल्म 'जाट' भी सुपरहिट होगी। सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फिल्म 'जाट' के बाद सनी फिल्म 'बॉर्डर-2' और 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने पहले दिन कमाए सिर्फ 9.50 करोड़ रु
फिल्म 'जाट' की चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म 'जाट' की कहानी और दमदार एक्शन सीन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि इस फिल्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News