वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि केंद्र सरकार की ओर से कानून में संशोधन एक विशेष समुदाय के खिलाफ भेदभाव करता है
कोलकाता। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। आलिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से रैली निकालते हुए कानून को वापस लेने की मांग की और सेवन पॉइंट क्रॉसिंग इलाके को कुछ समय के लिए अवरुद्ध कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि केंद्र सरकार की ओर से कानून में संशोधन एक विशेष समुदाय के खिलाफ भेदभाव करता है।
उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि यह कानून अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन करता है और इसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए।