Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इन आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

12 Apr 2025

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान के तहत शन‍िवार को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने आत्‍मसमर्पण क‍िया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान के तहत शन‍िवार को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्‍मसमर्पित करने वाले एक लाख के इनामी आठ नक्सलियों में 30 वर्षीय मंगडू मड़काम निवासी टेकलगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा टेकलगुड़ा पंचायत सीएनएम सदस्य इनाम 50 हजार रुपये, 26 वर्षीय देवा राम कुंजाम निवासी रेवाली बचेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ककाड़ी पंचायत सीएनएम सदस्य इनाम 50 हजार रुपये, 48 वर्षीय हड़मा सोड़ी निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर तिमेनार जीआरडी सदस्य, 28 वर्षीय बुधराम मड़काम निवासी तिमेनार कुंजामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर भैरमगढ़ एरिया छात्र संगठन सदस्य, 27 वर्षीय जोगा मड़काम निवासी ककाड़ी कामापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ककाड़ी पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, 26 वर्षीय पायकी कोवासी निवासी मदपाल कुड़मेरपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर मदपाल केएएमएस सदस्य, 30 वर्षीय सिगरेट वंजामी निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य, 50 वर्षीय पायकू वंजामी निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण कर कि‍या है।

उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी (सूचना शाखा) दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ का योगदान रहा। आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि आदि मुहैया कराई जाएगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 226 इनामी सहित कुल 961 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।

उल्‍लेखनीय है क‍ि चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू अभियान तथा छग शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है। इसके तहत नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का सिलसिला जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने कि
इन आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News