Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सनी देओल की 'जाट' की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरे दिन आई गिरावट

अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिनसे यह साफ हो रहा है कि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने की उम्मीद की जा रही है, खासकर नॉर्थ बेल्ट में जहां सनी देओल की पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है।

12 Apr 2025

सनी देओल की 'जाट' की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरे दिन आई गिरावट

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जाट' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। जब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, तो थिएटरों के बाहर जश्न का माहौल बन गया। कहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लोग फिल्म देखने पहुंचे, तो कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर दर्शक झूमते नजर आए। सनी देओल के फैंस ने फिल्म की ओपनिंग को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया। हालांकि फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी निराशा देखने को मिली। अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिनसे यह साफ हो रहा है कि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने की उम्मीद की जा रही है, खासकर नॉर्थ बेल्ट में जहां सनी देओल की पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है।

सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने दूसरे दिन महज 7 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ओपनिंग-डे पर इसने 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानी फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। अब तक 'जाट' ने भारत में कुल 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि दुनियाभर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 13.25 करोड़ रुपये पर सिमट गया है, जो कि उम्मीद से काफी कम है। हालांकि कमाई में गिरावट के बावजूद, 'जाट' सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर अब भी उनकी ब्लॉकबस्टर हिट 'गदर 2' कायम है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की थी।

सनी देओल की 'जाट' से दर्शकों को जितनी उम्मीदें थीं, फिल्म फिलहाल उन पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। ना तो यह सनी की पिछली मेगाहिट 'गदर 2' को टक्कर दे सकी और ना ही सलमान खान की हालिया रिलीज़ 'सिकंदर' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ पाई। 'सिकंदर' ने जहां पहले ही दिन 26 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी, वहीं 'जाट' 9.5 करोड़ पर ही अटक गई, यानी यह सलमान की फिल्म की ओपनिंग का आधा भी नहीं कमा पाई। हालांकि 'गदर' की अपार लोकप्रियता और सनी देओल के एक्शन इमेज के चलते 'जाट' को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। लेकिन असली चुनौती अब यह होगी कि क्या यह उत्साह आने वाले दिनों में बरकरार रह पाता है या नहीं।

फिल्म 'जाट' असल में एक कोशिश है 80 के दशक के 'एंग्री यंग मैन' अवतार में सनी देओल की वापसी की, वो भी साउथ इंडियन सिनेमा के मसालेदार स्टाइल में। यह फिल्म खास तौर पर उन दर्शकों के लिए बनाई गई है जो हाई-वोल्टेज एक्शन, पावरफुल डायलॉग्स और हीरो-सेंट्रिक कहानी को पसंद करते हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने-माने डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने किया है, जो तेलुगु सिनेमा में बड़े एक्शन हिट्स देने के लिए मशहूर हैं। सनी के साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह जैसे दमदार कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सनी देओल की 'जाट' की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरे दिन आई गिरावट
अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिनसे यह साफ हो रहा है कि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News