Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में पटाखा कारखाना में विस्फोट, आठ की मौत व छह घायल

घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। जिलाधिकारी ने पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

13 Apr 2025

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में पटाखा कारखाना में विस्फोट, आठ की मौत व छह घायल

अनकापल्ली। जिले में कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम में एक पटाखा बनाने वाले कारखाने में रविवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। जिलाधिकारी ने पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

कोटावुराटला मंडल केंद्र से तीन किमी दूर कैलासपट्टनम में एक पटाखा बनाने वाले कारखाने में दिवाली के लिए पटाखे बनाने का काम चल रहा था। आज आतिशबाजी बनाते समय अचानक भीषण विस्फोट हो गया और कारखाने की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया और आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। जिनकी पहचान निर्मला, रामालक्ष्मी, वेणुबाबु, बाबूराव, मनोहर, टाटाबाबू, पापा और गोविंद के रूप में हुई है। इसके अलावा छह लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ित काकीनाडा जिले के सांभर लखोटा मंडल के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस हादसा पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री नायडू ने कोटावुराटला मंडल में हुई इस दुर्घटना के संबंध में गृहमंत्री अनिता, कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने पीड़ितों की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को घायलों की स्वास्थ्य के बारे में बताया। मुख्यमंत्री मृतकों के परिजनों के संपर्क में हैं। विधानसभा अध्यक्ष अय्यन्नापात्रुडु ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्हाेंने घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए घायलाें काे विशाखापट्टनम ले जाने का भी आदेश दिया है।

एक जानकारी के अनुसार रहा है कि विस्फोट के समय कारखाने में 15 श्रमिक काम कर रहे थे। दुर्घटना का पूरा ब्याेर

अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। घटनास्थल पर फिलहाल बचाव कार्य जारी है। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अग्निशमनकर्मियों को सतर्क किया।राज्य की गृह मंत्री अनीता घटनास्थल के लिए रवाना हाे गई हैं। वे घायलों से भी मिलेंगी। कलेक्टर विजयकृष्णन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में अनकापल्ली जिले की एसपी तुहीन सिन्हा ने बताया कि पटाखे बनाने वाले कारखाने में विस्फोट के बाद आठ श्रमिकों की मौत हो गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में पटाखा कारखाना में विस्फोट, आठ
घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। जिलाधिकारी ने पूरी घ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News