Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ''सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।''

14 Apr 2025

प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन

नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर पुण्य नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबा साहेब को याद करते हुए अपने-अपने एक्स अकाउंट पर उन्हें कोटिशः नमन किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ''सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।''

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ''शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबा साहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव के प्रतीक बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।''

भाजपा ने एक पोस्ट में लिखा, ''सामाजिक समरसता के शिल्पकार, संविधान निर्माता, 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कोटिश: नमन।'' दूसरी पोस्ट में लिखा, '' मोदी सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विरासत को संजो कर दिया उचित सम्मान, कांग्रेस ने बाबा साहेब के योगदान का किया अपमान।''

नड्डा सुबह 10ः30 बजे जाएंगे महापरिनिर्वाण स्थल

इसके अलावा भाजपा ने एक्स पोस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा ने लिखा, ''बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा 26, अलीपुर रोड, नई दिल्ली स्थित महापरिनिर्वाण स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।'' नड्डा सुबह 10ः30 बजे महापरिनिर्वाण स्थल पहुंचेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, भाजपा ने बाबा साह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ''सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News