Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आरटीई के तहत ऑनलाइन रिपोर्टिंग का आज आखिरी दिन, 21 तक होगा दस्तावेज का सत्यापन

राजस्थान में मुफ्त और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत ऑनलाइन रिपोर्टिंग का मंगलवार आखिरी दिन है

15 Apr 2025

आरटीई के तहत ऑनलाइन रिपोर्टिंग का आज आखिरी दिन, 21 तक होगा दस्तावेज का सत्यापन

राजस्थान में मुफ्त और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत ऑनलाइन रिपोर्टिंग का मंगलवार आखिरी दिन है। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए निजी स्कूलों में ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया जारी है। अभिभावक मंगलवार तक स्कूलों में ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकते हैं। नाै अप्रैल से ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई थी।

शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए तीन लाख से अधिक बच्चों को गैर-सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। पिछले दिनों राज्य में कुल 34 हजार 799 पात्र गैर-सरकारी विद्यालयों के लिए यह लॉटरी निकाली गई। अभिभावक वेबपोर्टल पर आवेदन आइडी व मोबाइल नंबर के माध्यम से बच्चे की वरीयता सूची में स्थिति देख सकते हैं।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार आरटीई से संबंधित परिवादों के समाधान के लिए विभाग ने एक नया पोर्टल प्रस्तावित किया है। जिसमें अभिभावक एवं विद्यालय परिवाद दर्ज कर सकेंगे। 15 अप्रैल तक अभिभावक विद्यालयों में वरीयता के अनुसार रिपोर्टिंग कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों का 21 अप्रैल तक दस्तावेज का सत्यापन किया जाना है।

ऑनलाइन लॉटरी में चयनित बालक-बालिकाओं की कुल संख्या 3,08,064

है। इनमें बालकों की संख्या 1,61,816

और बालिकाओं की संख्या 1,46,241

तथा थर्ड जेन्डर की संख्या सात है।

आरटीई एडमिशन के लिए आवेदक को राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए। परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से कम होना चाहिए। साथ ही प्रवेश के लिए आय प्रमाण-पत्र, बच्चे का आयु प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, बीपीएल कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज का फोटो होना अनिवार्य है। इस साल भी ऑटो रिपोर्टिंग का सिस्टम लागू होगा।

राज्य प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आरटीई के टाइम फ्रेम की सार्वजनिक सूचना जारी की थी। इसके अनुसार, 22 अप्रैल को एनआईसी की ओर से बचे आवेदन ऑटो वेरीफाई किए जाएंगे। अभिभावकों को दस्तावेजों को संशोधन का मौका दिया जाएगा। पांच मई तक विद्यालय की ओर से रिजेक्शन रिक्वेस्ट किए जाने पर सीबीईओ जांच करेंगे। नाै मई से 15 जुलाई तक पोर्टल पर उपलब्ध आरटीई सीट्स पर चयन किया जाएगा। 16 जुलाई से पांच अगस्त तक चयन का दूसरा चरण चलेगा जबकि छह अगस्त से 31 अगस्त तक पोर्टल पर उपलब्ध आरटीई सीट्स पर छात्रों के प्रवेश और छात्र के वरीयता के आधार पर अंतिम चरण के तहत चयन किया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरटीई के तहत ऑनलाइन रिपोर्टिंग का आज आखिरी दिन, 21 तक होगा द
राजस्थान में मुफ्त और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत ऑनलाइन रिपोर्टिंग का मंगलवार आखिरी दिन है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News