Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रॉबर्ट वाड्रा गुरुग्राम जमीन सौदा मामले में लगातार तीसरे दिन ईडी के समक्ष हुए पेश

उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ कार्यालय तक आईं।

17 Apr 2025

रॉबर्ट वाड्रा गुरुग्राम जमीन सौदा मामले में लगातार तीसरे दिन ईडी के समक्ष हुए पेश

नई दिल्ली। कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा हरियाणा के ग्रुरुग्राम में स्थित जमीन सौदा मामले में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नई दिल्‍ली कार्यालय पहुंचे। उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ कार्यालय तक आईं।

इससे पहले ईडी ने बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित जमीन सौदे के मामले में लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने गुरुग्राम स्थि‍त डीएलएफ लैंड डील घोटाले के मामले में रॉबर्ट वाड्रा को आज सुबह 11 बजे नई दिल्‍ली में स्थित एजेंसी के हेड क्‍वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया था। वाड्रा ने पूछताछ के बाद कहा था कि उन्हें सच पर भरोसा है और वे किसी भी तरह के दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं। ईडी के अधिकारियों ने इस मामले में मंगलवार को पहले दिन रॉबर्ट वाड्रा से करीब छह घंटे की मैराथन पूछताछ की थी।

प्रवर्तन निदेशालय हरियाणा में 2008 के एक जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है। आरोप है कि तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्‍व वाली हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा की इस डीएलएफ जमीन घोटाले में मदद की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रॉबर्ट वाड्रा गुरुग्राम जमीन सौदा मामले में लगातार तीसरे दिन
उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ कार्यालय तक आईं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News