Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुजरात के पाटन जिले में बस-ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में छह की मौत

जानकारी के अनुसार राधनपुर तहसील के अमरगढ़ के वादी मोहल्ले के रहने वाले एक ऑटो से घर की ओर आ रहे थे। समी-राधनपुर हाइवे पर समी के गोचनाद के समीप हिम्मतनगर से माता की मढ की ओर जा रही रोडवेज बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

17 Apr 2025

गुजरात के पाटन जिले में बस-ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में छह की मौत

पाटण। जिले के समी-राधनपुर हाइवे पर समी के गोचनाद के समीप गुरुवार सुबह गुजरात राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बस और ऑटो रिक्शा में भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को राधनपुर रेफलर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार राधनपुर तहसील के अमरगढ़ के वादी मोहल्ले के रहने वाले एक ऑटो से घर की ओर आ रहे थे। समी-राधनपुर हाइवे पर समी के गोचनाद के समीप हिम्मतनगर से माता की मढ की ओर जा रही रोडवेज बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और ऑटो रिक्शा पर सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान बाबूभाई फूलवादी (70), कांताबेन फूलवादी (60), ईश्वरभाई फूलवादी (75), ताराबेन फूलवादी (70), नरेश फूलवादी (35) और सायराबेन फूलवादी (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिएअस्पताल भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर राधनपुर के विधायक लविंगजी ठाकोर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर लविंगजी ठाकोर ने कहा कि आज यह भीषण दुर्घटना में वादी मोहल्ले के छह लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सीएम फंड से 4-4 लाख रुपये की सहायता दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरात के पाटन जिले में बस-ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में छह की मौ
जानकारी के अनुसार राधनपुर तहसील के अमरगढ़ के वादी मोहल्ले के रहने वाले एक ऑटो से घर की ओर आ रहे थे। समी-राधनपुर हाइवे पर समी के गोचनाद के समीप हिम्मतनगर से माता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News