Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सपा नेता हरीश लाखा समेत पांच लाेगाें पर रंगदारी का केस दर्ज

पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता लाखा और चार अन्य साथियों समेत पांच लाेगाें के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

18 Apr 2025

सपा नेता हरीश लाखा समेत पांच लाेगाें पर रंगदारी का केस दर्ज

बरेली। समाजवादी पार्टी के नेता हरीश लाखा की मुसीबतें बढ़ गई है। उनके खिलाफ किसान को प्रताड़ित कर करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा करने और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना समेत कई संगीन आरोप लगे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता लाखा और चार अन्य साथियों समेत पांच लाेगाें के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना कैंट क्षेत्र के गांव मोहनपुर नकटिया निवासी किसान राजकुमार ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर देहात में दूसरी भूमि का सौदा किया था। सौदे में भारी रकम चुकाने के बावजूद भूमि स्वामी विजया ने उसका बैनामा नहीं किया। न्याय की आस में पीड़ित किसान ने कोर्ट का रुख किया, जहां से जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक (स्टे) लगा दी गई थी। लेकिन कोर्ट के आदेश की खुलेआम अवहेलना करते हुए सपा नेता हरीश लाखा ने न केवल उस जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम करा लिया, बल्कि विरोध करने पर किसान और उसके रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी भी दी।

किसान के आरोपों के मुताबिक, लाखा ने अपने गुर्गों के जरिए उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पिटवाया और करोड़ों की रंगदारी की मांगी। पीड़ित की शिकायत पर शासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना कैंट में हरीश लाखा और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि लाखा इससे पूर्व भी जमीन के धंधों और विवादित गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में फरीदपुर सीट से समाजवादी पार्टी का टिकट मांगा था। ऐसे में इस केस के चलते पार्टी की छवि पर असर पड़ सकता है और इसको लेकर अंदरूनी हलचल तेज हो गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सपा नेता हरीश लाखा समेत पांच लाेगाें पर रंगदारी का केस दर्ज
पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता लाखा और चार अन्य साथियों समेत पांच लाेगाें के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News