Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नेपाल में भारतीय पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल

बलरामपुर जिले के नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल ने बताया कि लखनऊ से एक बस पर्यटकों को लेकर लखनऊ से नेपाल के पोखरा जा रही थी। नेपाल के डांग जिले के चिसापानी क्षेत्र में बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए।

18 Apr 2025

नेपाल में भारतीय पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल

बलरामपुर। पड़ोसी देश नेपाल के डांग जिले के चिसापानी क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय पर्यटकों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 25 भारतीय यात्री घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बलरामपुर के तुलसीपुर अस्पताल भेजा गया।

बलरामपुर जिले के नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल ने बताया कि लखनऊ से एक बस पर्यटकों को लेकर लखनऊ से नेपाल के पोखरा जा रही थी। नेपाल के डांग जिले के चिसापानी क्षेत्र में बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक अहमद इलियाद ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे एक दीवार से टकराकर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही नेपाली पुलिस और स्थानीय राहत दल मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले नेपाल के गढ़वा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नायब तहसीलदार ने घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान दुर्गेश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, अंजन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम चंद पौथा, लल्लन यादव, अतुल शुक्ला, सचिदानंद चंद सिंह, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, सतीश वर्मा, आदित्य प्रकाश शुक्ला, दिनेश यादव, अरविंद कुमार, राहुल तिवारी, आदित्य श्रीवास्तव, रवि कुमार श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, अविनाश मिश्रा, शरद पांडेय, आदित्य बराल शुक्ला, विवेक त्रिवेदी और गोविंद द्विवेदी शामिल हैं। यह सभी यात्री लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई समेत कई जिलों के रहने वाले हैं। ज्यादातर यात्रियों के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बस चालक अहमद इलियाद को नेपाल की पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

घटना के संबंध में रायबरेली निवासी घायल राहुल त्रिपाठी ने बताया कि यह यात्रा अशोक लीलैंड कंपनी की आयोजित की गई थी। हादसे के बाद नेपाल में उपचार के बाद सभी को तुलसीपुर लाया गया, जहां से उन्हें उनके गृह जनपद भेजा गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेपाल में भारतीय पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल
बलरामपुर जिले के नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल ने बताया कि लखनऊ से एक बस पर्यटकों को लेकर लखनऊ से नेपाल के पोखरा जा रही थी। नेपाल के डांग जिले के चिसापानी क्षेत्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News