Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सीएम ने दिए मुस्तफाबाद हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुस्तफाबाद, सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी, जामिया और पुरानी दिल्ली जैसे इलाकों में अवैध निर्माणों की बाढ़ : कपिल मिश्रा-विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुस्तफाबाद में अवैध इमारतों का मुद्दा उठाकर मोहन सिंह बिष्ट ने इन पर कार्रवाई की मांग की थी

19 Apr 2025

सीएम ने दिए मुस्तफाबाद हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में चार मंजिला एक इमारत गिरने की घटना के जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हादसे में चार की मौत हो गई और दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत में सबसे नीचे बीच की दीवार को हटाकर बड़ा हॉल बनाया जा रहा था।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने के दर्दनाक हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एडीआएफ), दिल्ली फॉयर सर्विस (डीएफएस) और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मुस्तफाबाद में घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीधे राहत कार्यो को देख रहीं हैं। दिल्ली में मुस्तफाबाद, सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी, जामिया, पुरानी दिल्ली जैसे इलाकों में ऐसे अवैध निर्माणों की बाढ़ है। निगम आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि आसपास की असुरक्षित इमारतों को खाली कराया जाए। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

विधानसभा उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर हादसे और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में 50, 60 एवं 100 गज के छोटे प्लॉट्स पर 5-6 मंजिला ऊंची इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। पूरे इलाके में भवन निर्माण मानकों की अनदेखी हुई है। दिल्ली सरकार की ओर से केवल 3-4 मंजिला भवन तक की इजाजत दी गई है, जिसका उल्लंघन कर यहां ऊंची इमारतों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि संकरी गलियों और अव्यवस्थित ढांचों की वजह से राहत एवं बचाव कार्य परेशानी होती है।

बिष्ट ने कहा कि अवैध रूप से इलाके में बड़ी-बड़ी इमारतों की शिकायत उपराज्यपाल और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त से कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में भी मुख्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से बनी बड़ी-बड़ी इमारतों का सवाल उठाया। बिष्ट ने विधानसभा में भवन निर्माण के उल्लंघनों की उच्चस्तरीय जांच कराने और निर्माण मानकों के खिलाफ बनी ऊपरी मंजिलों को तत्काल गिराने की मांग की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेने की मांग की थी।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहीं मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है। बचाव कार्य अभी जारी है।

उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल संदीप लांबा ने बताया कि मलबे से बाहर निकाले गए 14 लोगों में से 4 की मौत हो गई है। मलबे में 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। इमारत ढहने की घटना पर प्रत्यक्षदर्शी रशीद ने बताया कि यहां दो पुरुष, दो महिलाए, उनके परिवार और किराएदार रहते हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। रसीद ने बताया कि चार मंजिला इमारत में करीब 25 लोग रहते थे। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पहले ही निकाल लिया था। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीएम ने दिए मुस्तफाबाद हादसे की जांच के आदेश
मुस्तफाबाद, सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी, जामिया और पुरानी दिल्ली जैसे इलाकों में अवैध निर्माणों की बाढ़ ....





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News