Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

RCB की हार से हाहाकार, बोले जोश हेजलवुड- यह चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह आसान नहीं, पिछले मैच से नहीं लिया सबक

आरसीबी को शुक्रवार को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वह अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स से भी हार गया था। 

19 Apr 2025

RCB की हार से हाहाकार, बोले जोश हेजलवुड- यह चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह आसान नहीं, पिछले मैच से नहीं लिया सबक

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने कहा कि यहां का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं है तथा उनके बल्लेबाजों का पिछले मैचों से सबक नहीं लेने के कारण उन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। आरसीबी को शुक्रवार को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वह अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स से भी हार गया था। 

हेज़लवुड ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं है। निश्चित तौर पर इसमें हमेशा उछाल रहती है, लेकिन अब इसमें कम विविधता देखने को मिल रही है।’’ इससे पहले आरसीबी के मेंटर (मार्गदर्शक) दिनेश कार्तिक भी यहां की किसकी आलोचना कर चुके हैं। हेज़लवुड ने कहा, ‘‘यह हमारी घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी हार है। शायद ऐसा इसलिए हुआ कि हमने पिछले दो मैच से जल्दी सबक नहीं सीखा और हमने जितना हो सकता था उतना अभ्यास भी नहीं किया। हम शुरुआती ओवरों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो मैच में हमारी गेंदबाजी पहले से बेहतर रही लेकिन हम इतनी जल्दी सुधार नहीं कर पाए जितना हमें करना चाहिए था।’’ पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बराड़ ने मध्यक्रम के बल्लेबाज नेहल वढेरा की छोटे से लक्ष्य के सामने संयम के साथ बल्लेबाजी करने के लिए सराहना की। वढेरा ने 19 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेली। बराड़ ने कहा, ‘‘नेहल बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह पिछले 2-3 साल से आईपीएल में खेल रहे हैं। वह घरेलू स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हाल ही में, जब हमने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती, तो उन्होंने नॉकआउट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। एक सीनियर के रूप में, मुझे बहुत गर्व महसूस होता है।’’ 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


RCB की हार से हाहाकार, बोले जोश हेजलवुड- यह चिन्नास्वामी के
आरसीबी को शुक्रवार को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वह अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस और दिल्ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News