Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दूसरे दिन बढ़ी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई

दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आर. माधवन, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली 'केसरी: चैप्टर 2' शुक्रवार 18 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की थी।

20 Apr 2025

दूसरे दिन बढ़ी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई

जलियांवाला बाग कांड पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। पहले दिन की तुलना में फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में वृद्धि हुई है। दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आर. माधवन, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली 'केसरी: चैप्टर 2' शुक्रवार 18 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की थी।

फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' देश में आजादी के लिए चले आंदाेलनाें के दाैरान वर्ष 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार की भयावह घटनाओं की कहानी काे एक बार फिर दर्शकों के सामने लाई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वरिष्ठ वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अदालत का रुख करते हुए न्याय और सच्चाई की लड़ाई लड़ी थी। इस कोर्टरूम ड्रामा में आर. माधवन ब्रिटिश राज के वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे दिलरीत गिल नाम की एक सहायक वकील के किरदार में दिखाई देंगी, जो अक्षय के साथ इस ऐतिहासिक केस में सहयोग करती हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।

सैकनिलक की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' ने दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी थी, फिर भी पहले दिन का संग्रह दूसरे दिन की तुलना में कम था। फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' का पहले दिन का कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की दो दिन की कमाई अब 17.25 करोड़ रुपये हो गई है।

बताया गया है कि फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' का बजट 280 करोड़ रुपये है। इसकी तुलना में इस फिल्म ने दो दिनों में मात्र 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। पिछले दो दिनों की तुलना में इस रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की संभावना है। फिल्म को अपना बजट वसूलने के लिए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कमाई करनी होगी। पिछले 5 सालों में अक्षय कुमार की लगभग सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं, जल्द ही पता चल जाएगा कि 'केसरी: चैप्टर 2' के साथ उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला खत्म होगा या नहीं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दूसरे दिन बढ़ी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई
दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आर. माधवन, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली 'केसरी: चैप्टर 2' शुक्रवार 18





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News