Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल ने ही बंगाल में बढ़ाया भाजपा और आरएसएस को: अधीर

चौधरी ने भाजपा आलाकमान से अपने नेताओं पर नियंत्रण रखने की मांग की और कहा कि संविधान का मजाक उड़ाने वालों का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी

20 Apr 2025

तृणमूल ने ही बंगाल में बढ़ाया भाजपा और आरएसएस को: अधीर

कोलकाता। मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। चौधरी ने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में गोलीबारी और हिंसा में कई लोग घायल हुए, अस्पताल मरीजों से भरे हैं, लेकिन राज्य सरकार और पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई को छुपाया जा रहा है, लोग जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा और आरएसएस की पकड़ मजबूत हो रही है, तो इसके लिए उन्हें ममता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहिए। चौधरी ने दावा किया कि ममता के शासन से पहले भाजपा और आरएसएस की राज्य में कोई खास ताकत नहीं थी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणियों पर भी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। 
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी संविधान में विश्वास नहीं करती, यह उनके बयानों से साफ है। लोग अभी भी पुलिस और प्रशासन की तुलना में न्याय व्यवस्था पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अगर केंद्र चाहता है कि न्यायपालिका उनके इशारों पर चले, तो देश का भविष्य क्या होगा? उन्होंने न्यायपालिका के भगवाकरण की कोशिशों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी। चौधरी ने भाजपा आलाकमान से अपने नेताओं पर नियंत्रण रखने की मांग की और कहा कि संविधान का मजाक उड़ाने वालों का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल ने ही बंगाल में बढ़ाया भाजपा और आरएसएस को: अधीर
चौधरी ने भाजपा आलाकमान से अपने नेताओं पर नियंत्रण रखने की मांग की और कहा कि संविधान का मजाक उड़ाने वालों का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News