Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक

रोहित-सूर्यकुमार की तूफानी साझेदारी से मुंबई ने चेपॉक की हार का लिया बदला
 

21 Apr 2025

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार साझेदारी ने चेन्नई को पलटवार का कोई मौका नहीं दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 गेंदों पर 50 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाकर पारी को संभाला।

17 वर्षीय युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भी 15 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए, जबकि दीपक चाहर, अश्विनी कुमार और मिचेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत मजबूत रही। रियान रिक्लेटन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। रिक्लेटन 19 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जो चेन्नई के लिए एकमात्र सफलता रही और वह विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया।

इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर मैच को एकतरफा बना दिया। रोहित ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 76 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने महज 26 गेंदों में पचासा जड़ा और 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चेन्नई के गेंदबाजों की एक न चलने दी। 16वें ओवर में मथीशा पथिराना को दोनों ने तीन छक्के जड़कर मैच का अंत कर दिया। मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और चेन्नई से चेपॉक में मिली हार का बदला चुकता किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया
रोहित-सूर्यकुमार की तूफानी साझेदारी से मुंबई ने चेपॉक की हार का लिया बदला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News