Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आरसीबी से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कोच पोंटिंग ने कहा-अब हर मुक़ाबला हमारे लिए करो या मरो जैसा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बेहतरीन लय में नजर आ रही पंजाब किंग्स की रफ्तार रविवार को नई चंडीगढ़ के महाराजा वाईपी सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में थम गई

21 Apr 2025

आरसीबी से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कोच पोंटिंग ने कहा-अब हर मुक़ाबला हमारे लिए करो या मरो जैसा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बेहतरीन लय में नजर आ रही पंजाब किंग्स की रफ्तार रविवार को नई चंडीगढ़ के महाराजा वाईपी सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में थम गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 7 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट की बेहद अहम जीत अपने नाम की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन बनाए। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दी, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली के नाबाद 73 रनों की शानदार पारी की बदौलत 7 गेंद शेष रहते यह मुक़ाबला अपने नाम कर लिया।

मुक़ाबले के बाद पंजाब किंग्स के मुख्य प्रशिक्षक रिकी पोंटिंग ने हार की वजह बल्लेबाज़ी को बताया।

उन्होंने कहा, "हमने इस मैच में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। पिच 157 रन से कहीं बेहतर थी। हमारे कई बल्लेबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। यही टी20 क्रिकेट में अंतर पैदा करता है। पावरप्ले में हम 62 रन पर 1 विकेट थे, वहाँ से स्कोर 180 या 200 तक पहुँचाना चाहिए था, लेकिन हमने विकेट झुंड में गंवा दिए।"

पोंटिंग ने कहा कि अब टीम के सामने हर मुक़ाबला करो या मरो जैसा होगा।



उन्होंने कहा, "हम हाफवे मार्क तक पहुँच चुके हैं। अब हर मैच अहम है। हमें अगले मुक़ाबलों में जीत दर्ज कर प्लेऑफ़ की दौड़ में अपनी स्थिति मज़बूत करनी होगी। कोलकाता के ख़िलाफ़ अगला मुक़ाबला बड़ा है। फिर धर्मशाला में होने वाले घरेलू मुकाबले भी हमारे लिए निर्णायक रहेंगे।,"

पोंटिंग ने धर्मशाला में खेलने को लेकर भी उम्मीद जताई।



उन्होंने कहा, "धर्मशाला शानदार मैदान है। वहाँ की पिच अच्छी होती है, गेंद बल्ले पर तेज़ी से आती है और मैदान छोटा है। इस बार हमारे वहाँ तीन मुकाबले हैं। हमें कोशिश करनी होगी कि वह मैदान हमारे लिए भाग्यशाली साबित हो।"

पंजाब किंग्स अब 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी, जबकि 4 मई को धर्मशाला में लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ घरेलू मुक़ाबला खेलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अब हर मुक़ाबला हमारे लिए करो या मरो जैसा: कोच पोंटिंग
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बेहतरीन लय में नजर आ रही पंजाब किंग्स की रफ्तार रविवार को नई चंडीगढ़ के महाराजा वाईपी सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News