Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'मर्दानी-3' में लौटीं रानी मुखर्जी, पहली झलक में दिखा दमदार अवतार

इस बार वह 'मर्दानी-3' में दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से रानी की पहली झलक जारी की गई है, जिसमें वह अपनी गहन और गंभीर निगाहों से अपराधियों को चुनौती देती नजर आ रही हैं।

21 Apr 2025

'मर्दानी-3' में लौटीं रानी मुखर्जी, पहली झलक में दिखा दमदार अवतार

पिछली बार 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में दमदार परफॉर्मेंस देने वाली रानी मुखर्जी एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी कर रही हैं। इस बार वह 'मर्दानी-3' में दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से रानी की पहली झलक जारी की गई है, जिसमें वह अपनी गहन और गंभीर निगाहों से अपराधियों को चुनौती देती नजर आ रही हैं।

फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं और इसे यश राज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। ‘मर्दानी-3’ के टीजर पोस्टर ने पहले ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, और अब इस झलक ने एक बार फिर रानी के एक्शन अवतार को लेकर उम्मीदें जगा दी हैं। 'मर्दानी-3' के पहले पोस्टर ने रानी मुखर्जी के जबरदस्त एक्शन अवतार की झलक दिखा दी है। हाथ में बंदूक थामे, आंखों में अपराध के खिलाफ गुस्सा लिए रानी का यह लुक दर्शकों को फिर से उसी दमदार अंदाज़ की याद दिला रहा है, जिससे उन्होंने 'मर्दानी' सीरीज़ में अपनी खास पहचान बनाई थी।

अब यह भी साफ हो गया है कि फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 2014 में आई 'मर्दानी' और फिर 2019 में रिलीज हुई 'मर्दानी-2' में रानी ने इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बाल तस्करी और यौन अपराध जैसे गंभीर विषयों पर अपराधियों से लोहा लिया था। अब 'मर्दानी-3' में एक नई चुनौती और पहले से कहीं ज्यादा तीखा एक्शन देखने को मिल सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'मर्दानी-3' में लौटीं रानी मुखर्जी, पहली झलक में दिखा दमदार
इस बार वह 'मर्दानी-3' में दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से रानी की पहली झलक जारी की गई है, जिसमें वह अपनी गहन और गं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News