Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश ने महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा, लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

यश ने इस अवसर पर पारंपरिक पोशाक धारण की और भस्म आरती में भी भाग लिया, जो महाकालेश्वर मंदिर की एक बेहद खास और आध्यात्मिक रस्म मानी जाती है।

21 Apr 2025

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश ने महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा, लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश ने सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महाकाल की पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर यश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूजा करते हुए और मंदिर परिसर में पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। यश ने इस अवसर पर पारंपरिक पोशाक धारण की और भस्म आरती में भी भाग लिया, जो महाकालेश्वर मंदिर की एक बेहद खास और आध्यात्मिक रस्म मानी जाती है। इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ अभिनेत्री मोनिका भदौरिया भी नजर आईं, जिनकी उपस्थिति ने फैंस का ध्यान और बढ़ा दिया। यश के इस आध्यात्मिक सफर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।

काम की बात करें तो सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं, जो अपने सशक्त सिनेमाई दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। इस दमदार फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी शानदार बन गया है।

इसके अलावा यश नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें वह रावण का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस रोल को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, इसके बाद 'रामायण पार्ट-2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी। यश के फैंस के लिए यह वक्त वाकई खास है। एक ओर आध्यात्मिक सफर और दूसरी ओर दो बड़े प्रोजेक्ट्स।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश ने महाकालेश्वर मंदिर में
यश ने इस अवसर पर पारंपरिक पोशाक धारण की और भस्म आरती में भी भाग लिया, जो महाकालेश्वर मंदिर की एक बेहद खास और आध्यात्मिक रस्म मानी जाती है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News