Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अमरेली में ट्रेनिंग सेंटर का प्लेन क्रैश, पायलट की मौत

पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि अमरेली में पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का प्लेन मंगलवार को अमरेली तहसील पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर में क्रैश हो गया।

22 Apr 2025

अमरेली में ट्रेनिंग सेंटर का प्लेन क्रैश, पायलट की मौत

अमरेली। गिरिया रोड पर आवासीय क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेनिंग सेंटर का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई। प्लेन क्रैश होने के बाद धमाके की आवाज से आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड व पुलिस ने माैके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि अमरेली में पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का प्लेन मंगलवार को अमरेली तहसील पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर में क्रैश हो गया। उन्हाेंने बताया कि मंगलवार को पायलट अनिकेत महाजन ने ट्रेनिंग के दौरान खुद ही चार बार टेकऑफ किया फिर लैंड किया लेकिन बाद में टेकऑफ के बाद यह प्लेन क्रैश हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर फायर, पुलिस और डिजास्टर की टीम माैके पर पहुंची। इस दुर्घटना में पायलट अनिकेत महाजन की माैत हाे गई। ट्रेनी पायलट अनिकेत अकेला प्लेन उड़ा रहा था।

फायर ऑफिसर एससी गढवी ने बताया कि दिन के 12.30 बजे अमरेली एयरपोर्ट के अंदर संचालित ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का प्लेन क्रेश हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू टीम ने प्लेन में फंसे पायलट को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस को सौंप दिया, लेकिन पायलट की माैत हाे गई। प्लेन क्रैश होने के बाद धमाके की आवाज हुई और आग लग गई। उन्हाेंने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मियाें ने आग पर काबू पाया।

जामनगर में 2 अप्रैल को हुआ था फाइटर प्लेन क्रैश

जामनगर के कालावड रोड पर सुवरडा गांव के समीप 2 अप्रैल को एक फाइटर प्लेन क्रैश हुआ था। इस दुर्घटना में एक पायलट की माैत हाे गई थी। वहीं एक अन्य पायलट को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमरेली में ट्रेनिंग सेंटर का प्लेन क्रैश, पायलट की मौत
पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि अमरेली में पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का प्लेन मंगलवार को अमरेली तहसील पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर में क्रैश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News