Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, कलकत्ता हाईकोर्ट में रखा गया दो मिनट का मौन

न्यायपालिका की यह भावनात्मक पहल उन मासूमों को न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त संदेश माना जा रहा है

24 Apr 2025

पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, कलकत्ता हाईकोर्ट में रखा गया दो मिनट का मौन

कोलकाता । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार दोपहर 12 बजे कलकत्ता हाईकोर्ट सहित राज्य की सभी अदालतों में दो मिनट का मौन रखा गया। यह निर्णय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम के निर्देश पर लिया गया।
कलकत्ता हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें न्यायपालिका के सभी स्तरों को इस मौन में भाग लेने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी और पोर्ट ब्लेयर स्थित सर्किट बेंचों में भी इसी के अनुरूप मौन रखा गया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के सभी जिला व उप-मंडलीय न्यायालयों तथा न्यायिक अकादमी में भी मौन रखकर कर श्रद्धांजलि दी गई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं कलकत्ता हाईकोर्ट के इस महान निर्णय को सलाम करता हूं। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर नागरिकों को यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे हमले में मारे गए बितन अधिकारी के तीन वर्षीय पुत्र हृदान की पूरी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। बितन अधिकारी को मंगलवार को हुए हमले में अन्य 25 हिन्दू पुरुषों के साथ निशाना बनाकर मार डाला गया था।
दिवंगत बितन अधिकारी कोलकाता के दक्षिणी उपनगर पटुली के निवासी थे और अपने परिवार के साथ नौकरी के सिलसिले में अमेरिका के फ्लोरिडा में रहते थे। उनकी पत्नी सोहिनी अधिकारी भी वहीं कार्यरत हैं। यह परिवार आठ अप्रैल को कोलकाता लौटा था और 16 अप्रैल को छुट्टियों के लिए कश्मीर गया था। उन्हें अगले सप्ताह वापस लौटना था। आतंकियों ने बितन अधिकारी को उनकी पत्नी और छोटे बेटे के सामने गोली मार दी गई। उनकी पत्नी और बेटा बुधवार शाम को कोलकाता लौट आए। यह घटना न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश को झकझोर देने वाली है। न्यायपालिका की यह भावनात्मक पहल उन मासूमों को न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त संदेश माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कलकत्ता हाईकोर्ट में रखा गया दो मिनट का मौन
न्यायपालिका की यह भावनात्मक पहल उन मासूमों को न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त संदेश माना जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News