Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' रिलीज, अब 'जन्नत-3' का ऐलान

अभिनेता इमरान हाशमी बीते काफी वक्त से अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में थे, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों मे

25 Apr 2025

इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' रिलीज, अब 'जन्नत-3' का ऐलान

अभिनेता इमरान हाशमी बीते काफी वक्त से अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में थे। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी बीच इमरान ने अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'जन्नत' की तीसरी किश्त 'जन्नत-3' का भी ऐलान कर दिया है। फैंस इस फिल्म की घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल, यह प्रोजेक्ट अपने शुरुआती स्टेज में है और इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

एक खास बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने कहा, "हम सिर्फ 'आवारापन 2' ही नहीं, बल्कि 'जन्नत 3' भी लेकर आएंगे। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं दोबारा जीवंत करना चाहता हूं। निर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है। जैसे मैंने अचानक 'आवारापन 2' की घोषणा की थी, वैसे ही 'जन्नत 3' का ऐलान भी कर दूंगा। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। देखते हैं आगे क्या होता है।"

इमरान हाशमी ने बातचीत में आगे कहा, "'सीरियल किसर' मेरी छवि ने ही मुझे स्टार बना दिया। अगर मैं पारंपरिक किरदार निभाता तो शायद दर्शकों से वो कनेक्शन नहीं बना पाता। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसे रोल्स के लिए बना हूं। सच कहूं तो मुझे 'गैंगस्टर', 'जन्नत' और 'मर्डर' जैसी फिल्में ही करना पसंद हैं। वही मेरी असली पहचान हैं।" जानकारी के लिए बता दें कि 'जन्नत' 16 मई, 2008 को रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल 'जन्नत 2' 4 मई, 2012 को आया था। इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' रिलीज
अभिनेता इमरान हाशमी बीते काफी वक्त से अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में थे, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News