Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मप्र के मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, कई के मरने की आशंका

हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है।

27 Apr 2025

मप्र के मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, कई के मरने की आशंका

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काचरिया चौपाटी के पास रविवार दोपहर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार ईको वैन मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में जा गिरी। हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है।

रविवार को उज्जैन जिले के उन्हेल से एक ईको वैन में 10 से ज्यादा यात्री सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे मंदसौर जिले केग्राम काचरिया चौपाटी के पास वैन बेकाबू होकर एक बाइक को टक्कर मारते हुए कुएं में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि वैन के अंदर फंसे कुछ लोगों की भी मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे में चार लोग घायल हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वैन में कुछ लोग फंसे हुए हैं।

बाइक सवार मृतक की पहचान गोबर सिंह निवासी नाहरगढ़ आबाखेड़ी के रूप में हुई है। वहीं, वैन सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे 40 वर्षीय मनोहरसिंह निवासी दोरवाड़ी की भी मौत हो गई । मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी क्रेन मंगवाई गई है, जिससे जीप को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर भी भिजवाए गए हैं। पूरी जानकारी मिलने के बाद विस्तृत खबर दी जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वै
हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News