Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 12 उग्रवादी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वांगमयुम अजीजुर रहमना (52), शेख वसीम राजा (30), मो. फारुक खान (19), फुशम अजमीर (24) और खुल्लकपम इबोसाना (44) के रूप में हुई है।

27 Apr 2025

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 12 उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में अलग-अलग अभियानों में 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (पाम्बेई धड़ा) के चार कैडर और एक सहयोगी वांगखई थांगपट मापन से पकड़े गए हैं।

पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वांगमयुम अजीजुर रहमना (52), शेख वसीम राजा (30), मो. फारुक खान (19), फुशम अजमीर (24) और खुल्लकपम इबोसाना (44) के रूप में हुई है। ये सभी जबरन वसूली और स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने में शामिल थे। आरोपितों के पास से जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इबोसाना, उग्रवादियों और आम नागरिकों के बीच दलाल की भूमिका निभाता था।

एक अन्य अभियान में प्रीपाक (प्रो) कैडर तखेल्लंबम मइपकसाना सिंह (29) को इंफाल सिटी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद हुआ। वह बामोन लेकाई स्थित एक गैस एजेंसी को बंद कराने की घटना में भी शामिल था। पूछताछ में उसने प्रीपाक (प्रो) के कमांडर के आदेश पर काम करना स्वीकार किया।

इसी तरह, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के छह उग्रवादियों को इंफाल ईस्ट के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया। इनकी पहचान मो. मानेरुद्दीन (48), मो. वाजबीर अहमद (33), थोंगम जयनंदा सिंह (51), लैश्रम सूरज सिंह (28), निंगथौजम बीरजीत मैतेई (36) और क्षेत्रिमयुम राजेन सिंह (38) के रूप में हुई। सुरक्षा बलों ने बताया कि यह कार्रवाई उग्रवादी नेटवर्क को खत्म करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 12 उग्रवादी गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वांगमयुम अजीजुर रहमना (52), शेख वसीम राजा (30), मो. फारुक खान (19), फुशम अजमीर (24) और खुल्लकपम इबोस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News