Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

अक्षय कुमार ने पहलगाम हमले पर जताया गुस्सा

बॉलीवुड हस्तियाें ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय पहलगाम में हुए हमले पर कड़ा गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

27 Apr 2025

अक्षय कुमार ने पहलगाम हमले पर जताया गुस्सा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकी हमले पर आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक हर कोई अपना विरोध जता रहा है। बॉलीवुड हस्तियाें ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय पहलगाम में हुए हमले पर कड़ा गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड को दर्शाती है। फिल्म में अक्षय वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय ने इस किरदार को इतनी मजबूती से निभाया है कि दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म में एक दृश्य है जिसमें जनरल रेजिनाल्ड डायर शंकरन को अंग्रेजों का गुलाम कहता है। तब शंकरन दो शब्दों में जवाब देते हैं। एफएक्सएक्स यू। अब अक्षय ने अपने प्रशंसकों से आतंकवादियों के लिए यही शब्द कहलवाया हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार 'केसरी चैप्टर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई में एक मूवी थियेटर पहुंच कर फैन्स को सरप्राइज दिया। उस समय अक्षय ने सभी से बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को एक बात बताना चाहता हूं कि जब हम यह फिल्म बना रहे थे, तो हर सीन करते समय मैं और निर्देशक यह सोचते थे कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद सभी के मन में कितना गुस्सा और आक्रोश पैदा हुआ होगा। वह गुस्सा और आक्रोश फिर से उभर आया है। आप जानते ही होंगे कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी हमें उन आतंकवादियों से एक बात कहनी चाहिए, जो मैंने फिल्म में कही है। वह क्या है? इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग चिल्लाने लगे, एफएक्सएक्स यू। अक्षय कुमार के इस वायरल वीडियो ने फिलहाल सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इस बीच, 'केसरी चैप्टर 2' फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी रिलीज किया गया। इस फिल्म ने अमेरिका में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसने अब तक अमेरिका में 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। सैकनीलक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले छह दिनों में दुनियाभर में 64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अक्षय कुमार ने पहलगाम हमले पर जताया गुस्सा
बॉलीवुड हस्तियाें ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय पहलगाम में हुए हमले पर क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News