Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

पहलगाम में हमले की जगह ही फिल्माया गया था 'बजरंगी भाईजान' का क्लाइमेक्स सीन

'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई है। इस फिल्म के कई दृश्य जम्मू-कश्मीर में फिल्माए गए हैं

28 Apr 2025

पहलगाम में हमले की जगह ही फिल्माया गया था 'बजरंगी भाईजान' का क्लाइमेक्स सीन

सलमान खान की 2015 में आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई है। इस फिल्म के कई दृश्य जम्मू-कश्मीर में फिल्माए गए हैं। 'बजरंगी भाईजान' का क्लाइमेक्स सीन उस जगह पर फिल्माया गया था, जहां पहलगाम में हमला हुआ था।

फिल्म में मुन्नी और बजरंगी भाईजान की जोड़ी ने सभी का दिल जीता, जहां बजरंगी भाईजान (सलमान खान) पाकिस्तान से गलती से भारत आ गई मुन्नी को उसकी मां से मिलाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। फिल्म की ये भावनात्मक कहानी और सलमान का अभिनय बहुत सराहा गया। इस सफलता के बाद, फैंस 'बजरंगी भाईजान-2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब, पहलगाम आतंकी हमले के बाद 'बजरंगी भाईजान-2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद सलमान खान को लेकर अफवाहें फैल रही हैं कि वह जल्द ही 'बजरंगी भाईजान-2' के साथ दर्शकों के सामने लौटेंगे। सलमान की पिछली फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अब सलमान 'बजरंगी भाईजान-2' पर विचार कर रहे हैं, ताकि वह एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकें। फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने भी 'बजरंगी भाईजान-2' को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। इस अपडेट ने 'बजरंगी भाईजान-2' के आने की संभावना को और मजबूत किया है, और अब सलमान खान के फैंस इसे लेकर और भी ज्यादा उम्मीदें लगाए हुए हैं।

विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में सलमान खान से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने फिल्म 'बजरंगी भाईजान-2' को लेकर एक लाइन सलमान को सुनाई, जिसे सलमान ने बहुत पसंद किया। विजयेंद्र ने कहा, "मैं सलमान से मिला था और मैंने उन्हें एक लाइन बताई। वह उन्हें बहुत पसंद आई। अब देखते हैं कि आगे क्या होता है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और विजयेंद्र प्रसाद के बीच 'बजरंगी भाईजान-2' को लेकर चर्चा हुई है और यह भी संकेत मिल रहे हैं कि निर्देशक कबीर खान भी इस फिल्म में शामिल हो सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहलगाम में हमले की जगह ही फिल्माया गया था 'बजरंगी भाईजान'
'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई है। इस फिल्म के कई दृश्य जम्मू-कश्मीर में फिल्माए गए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News