Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'ग्राउंड जीरो' को मिला दर्शकों का प्यार, वीकेंड पर कमाई में हल्की बढ़ोतरी

काफी समय से इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे

28 Apr 2025

'ग्राउंड जीरो' को मिला दर्शकों का प्यार, वीकेंड पर कमाई में हल्की बढ़ोतरी

काफी समय से इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। उनकी यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा और दर्शकों से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 'ग्राउंड जीरो' संघर्ष करती नजर आ रही है। रिलीज के पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर फिल्म का प्रदर्शन फीका रहा, हालांकि वीकेंड पर इसकी कमाई में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'ग्राउंड जीरो' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कारोबार 5.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 'ग्राउंड जीरो' ने पहले दिन महज 1.15 करोड़ रुपये की धीमी शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 1.9 करोड़ रुपये रही थी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब 200 करोड़ रुपये है।

'ग्राउंड जीरो' का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है। यह फिल्म फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है और सच्ची घटनाओं पर आधारित है। कहानी बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने 2003 में एक बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व किया था, जिसमें कुख्यात आतंकवादी राणा ताहिर नदीम, जिसे गाजी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, मारा गया था। फिल्म में सई ताम्हणकर और जोया हुसैन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'ग्राउंड जीरो' को मिला दर्शकों का प्यार, वीकेंड पर कमाई में
काफी समय से इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News