Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अक्षय कुमार की 'केसरी-2' की कमाई में हुआ इजाफा, 10वें दिन 8.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी-2' को लेकर सुर्खियों में हैं।

28 Apr 2025

अक्षय कुमार की 'केसरी-2' की कमाई में हुआ इजाफा, 10वें दिन 8.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी-2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 10 दिन हो चुके हैं और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। थिएटरों में 'केसरी-2' देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा भी देखने को मिलता है। दस दिनों के भीतर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

'केसरी-2' बैरिस्टर सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अदालत में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। नौवें दिन 'केसरी-2' ने 7.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दसवें दिन इसकी कमाई में और इजाफा हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 10वें दिन करीब 8.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक 'केसरी 2' की कुल कमाई 65.94 करोड़ रुपये हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सनी देओल की फिल्म को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'केसरी 2' का बजट करीब 280 करोड़ रुपये है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में 65.94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। फिल्म में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, वहीं आर. माधवन एक ब्रिटिश वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे फिल्म में दिलरीत गिल का किरदार निभा रही हैं। 'केसरी-2' का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अक्षय कुमार की 'केसरी-2' की कमाई में हुआ इजाफा, 10वें दिन 8
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी-2' को लेकर सुर्खियों में हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News