Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस का पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। यह आतंकी हमला एक भयानक त्रासदी है। हमारा देश मोहब्बत और भाईचारे का देश है।

28 Apr 2025

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस का पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में यहां पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ बढ़ते भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। यह आतंकी हमला एक भयानक त्रासदी है। हमारा देश मोहब्बत और भाईचारे का देश है। यहां नफरत और आतंक की कोई जगह नहीं है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंक के खिलाफ हम एकजुट होकर लड़ेंगे। ये हमला समाज में नफरत फैलाने की कोशिश है, जिसे हम सभी भारतवासी सफल नहीं होने देंगे। हम आतंक के खिलाफ एकजुट हैं, इन नफरती ताकतों का सामना मिलकर करेंगे।

उदय भानु चिब ने कहा कि पहलगाम हमले को पांच दिन बीत चुके है लेकिन हमारे ही लोगों का हमारी ही सरजमीं पर खून बहाने वाले पाकिस्तानियों पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है, हम खामोश नहीं बैठेंगे। प्रधानमंत्री कार्रवाई कीजिए। बीते 23 अप्रैल को एक बीएसएफ जवान गलती से बॉर्डर पार कर गया, जिसे पाकिस्तान की सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। आज 27 अप्रैल है, 5 दिन बीतने के बाद भी पाकिस्तान ने जवान को वापस हिंदुस्तान नहीं भेजा। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान हमारे जवान को छोड़ नहीं रहा है। जवान पीके सिंह का परिवार बेहद चिंतित है। सरकार को इस गंभीर मामले में कदम उठाना चाहिए और हमारे जवान को सुरक्षित वापस लाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पहलगाम में शहीद हुए हिंदुस्तानियों के लिए न्याय मांग रहा है। अब वक्त है कूटनीति नहीं, सीधा और सख़्त जवाब देने का, पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है।

प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारी और अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस का पाकिस
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। यह आतंकी हमला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News