Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पहलगाम में हुए हमले के बाद सलमान खान ने 'द बॉलीवुड बिग वन' टूर फिलहाल टाला

अब सलमान खान ने एक बड़ा निर्णय लिया है। भाईजान ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है कि वह अपना आगामी 'द बॉलीवुड बिग वन' टूर फिलहाल टाल रहे हैं, ताकि वह इस दुखद समय में देश के साथ खड़े रह सकें।

28 Apr 2025

पहलगाम में हुए हमले के बाद सलमान खान ने 'द बॉलीवुड बिग वन' टूर फिलहाल टाला

पहलगाम हमला देश के लिए एक गहरी चोट थी, जिसे हर भारतीय ने महसूस किया। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और पूरा देश इस कायराना हमले की निंदा कर रहा है। दुनिया भर से इस हमले के खिलाफ गुस्से और दुख का इज़हार किया गया। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी इस हमले पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा था। अब सलमान खान ने एक बड़ा निर्णय लिया है। भाईजान ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है कि वह अपना आगामी 'द बॉलीवुड बिग वन' टूर फिलहाल टाल रहे हैं, ताकि वह इस दुखद समय में देश के साथ खड़े रह सकें।

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने आगामी यूके दौरे के बारे में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, भारी मन से हमें यह घोषणा करनी पड़ रही है कि 4 और 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाला 'द बॉलीवुड बिग वन शो यूके' फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हमारे प्रशंसक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इन मुश्किल समय में शो को स्थगित करना हमारे लिए सबसे अच्छा फैसला है।"

सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए लिखा, "इस कार्यक्रम से होने वाली किसी भी निराशा या असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। आपकी समझदारी की सराहना करते हैं। शो की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।" इस टूर में सलमान के साथ माधुरी दीक्षित, कृति सैनन, सारा अली खान, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी शामिल होने थे। यह शो 4 मई को मैनचेस्टर और 5 मई को लंदन में होने वाला था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहलगाम में हुए हमले के बाद सलमान खान ने 'द बॉलीवुड बिग वन' ट
अब सलमान खान ने एक बड़ा निर्णय लिया है। भाईजान ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है कि वह अपना आगामी 'द बॉलीवुड बिग वन' टूर फिलहाल टाल रहे हैं, ताकि वह इस दुखद स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News