Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कल जारी होंगे आईसीएसई 10वीं, आईएससी 12वीं के परिणाम

। परिणाम कल सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cince.org पर जाना होगा। 

29 Apr 2025

कल जारी होंगे आईसीएसई 10वीं, आईएससी 12वीं के परिणाम

 काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) कल, 30 अप्रैल को आईसीएसई कक्षा 10वीं, आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। परिणाम कल सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cince.org पर जाना होगा। 

बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव जोसेफ इमैन्युल ने बताया कि रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।    बता दें कि आईसीएसई और आईएससी परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, परीक्षार्थियों की संख्या जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे। आईसीएसई की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक किया गया था। 

 यदि छात्र सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2025 में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, तो उन्हें अपने पेपर दोबारा जांच के लिए भेजने का विकल्प दिया जाएगा। रीचेक मॉड्यूल परिणामों की घोषणा के बाद सक्रिय हो जाएगा और 4 मई तक उपलब्ध रहेगा। सीआईएससीई द्वारा प्राप्त सभी रीचेक अनुरोधों के परिणाम सीआईएससीई की वेबसाइट पर एक साथ घोषित किए जाएंगे।

पिछले वर्ष सीआईएससीई 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% दर्ज किया गया था जिसमें से 99.65% लड़कियां एवं 99.31% लड़कों ने सफलता प्राप्त की थी। इसके अलावा 12वीं  कक्षा का पास प्रतिशत 98.19% दर्ज किया गया था जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा था।

   

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कल जारी होंगे आईसीएसई 10वीं, आईएससी 12वीं के परिणाम
। परिणाम कल सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News