Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता होटल अग्निकांड: बिना अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों के चल रहा था छह मंजिला होटल, मालिक फरार

कोलकाता होटल अग्निकांड: बिना अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों के चल रहा था छह मंजिला होटल, मालिक फरार

30 Apr 2025

कोलकाता होटल अग्निकांड: बिना अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों के चल रहा था छह मंजिला होटल, मालिक फरार

मध्य कोलकाता के मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट स्थित एक छह मंजिला होटल में मंगलवार रात लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा, लेकिन इस घटना ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। प्रारंभिक जांच में होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है, वहीं होटल का मालिक आग लगने के बाद से फरार बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद राज्य अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि होटल में न तो पर्याप्त अग्निशमन उपकरण थे, न ही वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था। साथ ही, होटल में आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता था, जिससे बचाव कार्य में भारी कठिनाई आई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से 13 की मौत आग में झुलसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई। एक अन्य व्यक्ति ने घबराकर नीचे कूदने की कोशिश में जान गंवा दी। होटल के भीतर पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं था, जिससे धुएं का जमाव बढ़ता गया और लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके। होटल में ठहरे मेहमानों ने भी पुष्टि की कि पूरी इमारत में केवल एक ही प्रवेश और निकास द्वार था। एक चश्मदीद ने कहा, “अगर एक और निकास मार्ग होता तो शायद कुछ और जानें बचाई जा सकती थीं।” इसके अलावा होटल में आग बुझाने के लिए पाइप लाइन तो मौजूद थी, लेकिन आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए रिज़र्व पानी उपलब्ध नहीं था। यदि पानी मौजूद होता तो आग के फैलने से पहले भीतर मौजूद लोग प्राथमिक स्तर पर आग पर काबू पा सकते थे।

राज्य अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया और होटल प्रबंधन की लापरवाही स्वीकार की। उन्होंने कहा कि पूरे भवन में आपात स्थिति से निपटने के कोई इंतज़ाम नहीं थे। हर तरफ कांच की दीवारें थीं, जिससे वेंटिलेशन और स्मोक एग्ज़ॉस्ट की कोई सुविधा नहीं थी। कई जगह फायर फाइटर्स को कांच तोड़कर आग के स्रोत तक पहुंचना पड़ा। होटल प्रबंधन के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोलकाता पुलिस के मुताबिक अग्निकांड सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का गंभीर उदाहरण है, जिसने कई ज़िंदगियां लील लीं।

प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिना अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों के चल रहा था छह मंजिला होटल
कोलकाता होटल अग्निकांड: बिना अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों के चल रहा था छह मंजिला होटल, मालिक फरार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News