Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मनोरंजन क्रांति की अगुवाई करने के लिए तैयार है भारत: मुकेश अंबानी

विषय-वस्तु महत्वपूर्ण है और अच्छी कहानियों का बाजार में हमेशा मूल्य होता है। उन्होंने कहा कि यह एक शाश्वत सिद्धांत है और वैश्विक मनोरंजन का आधार है। भारत मनोरंजन क्रांति की अगुवाई करने के लिए तैयार है।

02 May 2025

मनोरंजन क्रांति की अगुवाई करने के लिए तैयार है भारत: मुकेश अंबानी

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत सिर्फ एक देश नहीं है, यह कहानियों का समाज है, जहां कहानी सुनाना जीवन का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि कथात्मक संरचना भारतीय जीवन शैली के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ी हुई है, और महाकाव्यों से लेकर पौराणिक कथाओं तक, कथात्मक संरचना भारत की विरासत रही है। विषय-वस्तु महत्वपूर्ण है और अच्छी कहानियों का बाजार में हमेशा मूल्य होता है। उन्होंने कहा कि यह एक शाश्वत सिद्धांत है और वैश्विक मनोरंजन का आधार है। भारत मनोरंजन क्रांति की अगुवाई करने के लिए तैयार है।

मुकेश अंबानी शुक्रवार को बांद्रा में आयोजित विश्व दृश्य-श्रव्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स 2025) को संबोधित कर रहे थे। अंबानी ने अपने संबोधन में मनोरंजन के क्षेत्र में परिवर्तन को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि की प्रशंसा की तथा वेव्स शिखर सम्मेलन को भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। अंबानी ने वैश्विक संस्कृति और रचनात्मकता के क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र भारत की 'सॉफ्ट पावर' है, यानी राजनीतिक दायरे से परे इसकी सांस्कृतिक ताकत है, लेकिन हमारा मानना है कि यही भारत की असली ताकत है।

अंबानी ने कहा कि देश मनोरंजन क्रांति की अगुवाई करने के लिए तैयार है, जिसे तीन स्तंभों से बल मिलेगा-सम्मोहक विषय-वस्तु, गतिशील जनसांख्यिकी और तकनीकी नेतृत्व। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति सिर्फ पैमाने की कहानी नहीं है, बल्कि आकांक्षा, महत्वाकांक्षा और परिवर्तन की कहानी भी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मनोरंजन क्रांति की अगुवाई करने के लिए तैयार है भारत: मुकेश अ
विषय-वस्तु महत्वपूर्ण है और अच्छी कहानियों का बाजार में हमेशा मूल्य होता है। उन्होंने कहा कि यह एक शाश्वत सिद्धांत है और वैश्विक मनोरंजन का आधार है। भारत मनोर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News