Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देश में रह रहे राष्ट्र विरोधियों की हो पहचान, जनगणना के साथ एनआरसी भी लाए सरकार : विहिप

उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तानी मुस्लिम पुरुषों से विवाह किया है। इन पुरुषों के पास पाकिस्तान के वैध पासपोर्ट हैं, जबकि महिलाएं और उनके बच्चे भारत की नागरिकता प्राप्त किए हुए हैं।

02 May 2025

देश में रह रहे राष्ट्र विरोधियों की हो पहचान, जनगणना के साथ एनआरसी भी लाए सरकार : विहिप

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदमों के परिणामस्वरूप कई राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने मांग की कि देश में रह रहे विरोधी मानसिकता वाले लोगों की पहचान के लिए सरकार को जनगणना के साथ एनआरसी भी लाना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तानी मुस्लिम पुरुषों से विवाह किया है। इन पुरुषों के पास पाकिस्तान के वैध पासपोर्ट हैं, जबकि महिलाएं और उनके बच्चे भारत की नागरिकता प्राप्त किए हुए हैं। कई मामलों में तो महिलाएं स्वयं भी पाकिस्तान की नागरिक बन चुकी हैं, फिर भी उनके बच्चों को भारत का नागरिक माना जा रहा है।

डॉ. जैन का आरोप है कि ये लोग भारत में रहकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं और भारतीय संसाधनों का उपयोग कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलग्न हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये तत्व ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारों पर आक्रोशित हो उठते हैं, जिससे उनकी मानसिकता स्पष्ट होती है।

उन्होंने ऐसे लोगों को 'पाकिस्तानी स्लीपर सेल' करार देते हुए तत्काल देश से निष्कासन की मांग की। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को शीघ्र लागू करने, और राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र जैसी पहचान संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भारत का वैध नागरिक न पाया जाए, तो उसके दस्तावेज रद्द कर देश से बाहर निकाला जाए।

डॉ. जैन ने आगामी जनगणना के साथ-साथ एनआरसी प्रक्रिया भी आरंभ किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

अपने बयान के अंत में उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्यवश कुछ लोग राष्ट्रविरोधियों के प्रति झूठी सहानुभूति जताकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु अब ऐसे लोगों का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे तत्वों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देश में रह रहे राष्ट्र विरोधियों की हो पहचान, जनगणना के साथ
उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तानी मुस्लिम पुरुषों से विवाह किया है। इन पुरुषों के पास पाकिस्तान क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News