Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

गोवा में धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सांवत से की बात

उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक यह घटना श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत कर इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।

03 May 2025

गोवा में धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सांवत से की बात

पणजी। गोवा के शिरगांव में आज सुबह प्रसिद्ध धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। भगदड़ के दौरान रौंदने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक यह घटना श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत कर इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैराई जात्रा में शामिल होने के लिए व्याकुल लोग अचानक बेकाबू हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर पड़े और स्थिति अनियंत्रित हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन दल पहुंचे। घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज और उत्तरी गोवा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मापुसा में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और उनके इलाज का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा, ''आज सुबह शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मैंने घायलों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।"

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोवा में धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान भगदड़, छह की मौत, 15
उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक यह घटना श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News