Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सोनू निगम के बयान पर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज

इस बीच हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर सोनू निगम विवादों में आ गए हैं। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

03 May 2025

सोनू निगम के बयान पर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज

प्रसिद्ध गायक सोनू निगम अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह दुनिया भर में अपने संगीत कार्यक्रमों के जरिए श्रोताओं का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर सोनू निगम विवादों में आ गए हैं। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दरअसल, एक हालिया कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब एक प्रशंसक ने सोनू निगम से बार-बार कन्नड़ गाना गाने की मांग की। इसके चलते सिंगर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का, जितनी उसकी उम्र नहीं होगी मैं उससे पहले से कन्नड़ गाने गा रहा हूं। वो इतनी बुरी तरह से मुझे धमकी दे रहा था, ‘कन्नड़, कन्नड़’। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना। यही कारण है जो तुम कर रहे हो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।

सोनू निगम की इस टिप्पणी के बाद लोग भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। लोग उनके बयान को असंवेदनशील बताते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसी बयान को लेकर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बेंगलुरु के एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने गायक सोनू निगम के विवादास्पद बयान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) की बेंगलुरु जिला इकाई ने सिंगर के खिलाफ अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, एक साधारण सी कन्नड़ गाने वाली मांग को आतंकी हमले से जोड़ने सहित अन्य आरोप लगाया गया है।

इस विवाद को लेकर गायक सोनू निगम ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई पेश की है। उन्होंने कहा, "मेरा उद्देश्य किसी भी भाषा या संस्कृति का अपमान करना बिल्कुल नहीं था। मेरा संगीत और कर्नाटक राज्य के साथ गहरा और पुराना नाता है। जब भी मैं कर्नाटक आता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने घर लौट आया हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि, "यहां तक कि जब मैं विदेश में भी कार्यक्रम करता हूं, तो मैं वहां कम से कम एक कन्नड़ गीत जरूर गाता हूं।" सोनू ने यह बयान देकर यह स्पष्ट करने की कोशिश की है कि उनकी मंशा किसी की भावनाएं आहत करने की नहीं थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोनू निगम के बयान पर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज
इस बीच हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर सोनू निगम विवादों में आ गए हैं। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News