Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल का आरोप : मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित

रविवार को रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा कि राज्यपाल ने अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर यह रिपोर्ट दी है।

04 May 2025

तृणमूल का आरोप : मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल डॉक्टर सी. वी. आनन्द बोस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है।

रविवार को रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा कि राज्यपाल ने अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर यह रिपोर्ट दी है।

कुणाल घोष ने कहा कि मुर्शिदाबाद में स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। राज्यपाल ने अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर काम किया है। बल्कि, वह सीमा सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बीएसएफ के बारे में कुछ सलाह दे सकते थे। बीएसएफ ने सीमा से अपनी आवाजाही की सीमा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दी है। बावजूद इसके घुसपैठ कैसे हो रही है? राज्यपाल ने अपने रिपोर्ट में इन बातों पर टिप्पणी क्यों नहीं की?

सूत्रों के अनुसार, अपनी शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

राज्यपाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुर्शिदाबाद हिंसा पूर्वनियोजित थी। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हिन्दू भयभीत हैं। उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां केंद्रीय बलों के लिए एक स्थायी शिविर के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल का आरोप : मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल की रिपोर्ट रा
रविवार को रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा कि राज्यपाल ने अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर यह रिपोर्ट दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News